Ask for HELP: +91 92208 71993 →

SPECIAL SESSION IN OJB HERBALS PVT LTD

प्रेस विज्ञप्ति

नोएडा के होजरी कॉम्प्लेक्स में गूंजा ELEVATE का संदेश, प्रोफेशनल्स ने सीखा तनावमुक्त और उद्देश्यपूर्ण जीवन का मंत्र

नोएडा, 3 जुलाई 2026:
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में ‘अणुव्रत समिति नोएडा’ द्वारा कॉर्पोरेट जगत के प्रोफेशनल्स के लिए ‘ELEVATE – Experience the Real High’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायी सत्र होजरी कॉम्प्लेक्स, नोएडा स्थित ‘OJB Herbals Pvt Ltd’ के परिसर में आयोजित हुआ।

यह कार्यक्रम अणुव्रत समिति नोएडा की अध्यक्षा *श्रीमती आरती कोचर *के कुशल नेतृत्व और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कॉर्पोरेट जीवन में नैतिक मूल्यों और सकारात्मकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया।

इस सत्र के मुख्य वक्ता अणुविभा के ‘एलीवेट इनिशिएटिव’ के नेशनल कन्वीनर सीए मुदित भंसालीथे। उन्होंने अपने ओजस्वी और व्यावहारिक संबोधन से वहाँ मौजूद सभी वर्किंग प्रोफेशनल्स और युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया। सीए मुदित भंसाली ने बेहद सरल शब्दों में समझाया कि आज के भागदौड़ और तनाव भरे कॉर्पोरेट परिवेश में नैतिक मूल्यों, आत्मचेतना और अनुशासन के जरिए कैसे वास्तविक ‘Real High’ को प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ‘OJB Herbals Pvt Ltd’ के प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। कंपनी के मुख्य अधिकारी श्री दिलीप कुंडलिया इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मकता और कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए ऐसे सत्र आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत हैं।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चले इस प्रभावी सत्र में उपस्थित सभी प्रोफेशनल्स और अतिथियों ने ‘ELEVATE’ के सकारात्मक संदेश को अपने दैनिक जीवन और कार्यशैली में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।

Why Wait… Let’s ELEVATE!

आओ ज़िंदगी की बात करें।