प्रेस विज्ञप्ति*
हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति में शिमला के लोक भवन में गूंजा ELEVATE का संदेश; राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ
शिमला, 1 जुलाई 2026:
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में लोक भवन, शिमला में ‘ELEVATE – Experience the Real High’ अभियान के तहत एक अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष सत्र नशामुक्त युवा और नशामुक्त भारत के मिशन को समर्पित रहा।
यह राज्यव्यापी कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। माननीय राज्यपाल महोदय ने दीप प्रज्वलन कर इस राज्यव्यापी नशा जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशे के खिलाफ मिशन मोड में अभियान चलाने का आह्वान किया और नशा जागरूकता पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया।
इस भव्य और गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में देश के विभिन्न राज्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के दिल्ली, पंजाब सहित अलग-अलग राज्यों से आए प्रबुद्ध प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस विशेष अवसर पर नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को राज्यपाल महोदय द्वारा *स्मृति-चिह्न और प्रशंसा-पत्र *प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एनआईआईटी जालंधर के निदेशक प्रो. विनोद कुमार कनोजिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन में युवाओं को नशे के साथ-साथ आज के दौर में बढ़ती मोबाइल की लत से भी दूर रहने का कड़ा संदेश दिया।
इस पूरे भव्य आयोजन की कमान मुख्य संयोजक श्री संयोग शर्मा* और उनकी समर्पित टीम के हाथों में थी। टीम के कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और सूक्ष्म नियोजन के कारण यह कार्यक्रम सफलता के नए सोपानों तक पहुँचा और नशामुक्त भारत के अभियान में एक यादगार मील का पत्थर साबित हुआ।
Why Wait… Let’s ELEVATE!
“आओ ज़िंदगी की बात करें।”


