Ask for HELP: +91 92208 71993 →

SPECIAL WORKSHOP IN NARAYANA SCHOOL

प्रेस विज्ञप्ति*

*कटक के नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में गूंजा ELEVATE का संदेश; ‘डिजिटल डिटॉक्स’ और ‘नशामुक्त जीवन’ पर कार्यशाला आयोजित

कटक, 3 जुलाई 2026:
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी वारा निर्देशित “ELEVATE – Experience the Real High” अभियान के अंतर्गत आज ‘अणुव्रत समिति, कटक’ द्वारा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, कटक में एक अत्यंत प्रेरणादायी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एमबीए गोल्ड मेडलिस्ट, CPS ज़ोनल ट्रेनर एवं विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर सुश्री निहारिका जी सिंघी ने विद्यार्थियों के लिए दो अत्यंत प्रभावशाली और व्यावहारिक सत्र संचालित किए।

पहला सत्र: बच्चों को सिखाए ‘डिजिटल डिटॉक्स’ के सूत्र
कार्यशाला का प्रथम सत्र “डिजिटल डिटॉक्स” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुश्री निहारिका जी सिंघी ने बच्चों को अत्यंत सरल, रोचक और खेल-खेल की शैली में मोबाइल व डिजिटल उपकरणों की बढ़ती लत के गंभीर दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करने तथा मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के व्यावहारिक उपाय भी बताए।

दूसरा सत्र: ‘ELEVATE – नशा मुक्त युवा’ का सामूहिक संकल्प
द्वितीय सत्र “ELEVATE – नशा मुक्त युवा” विषय पर आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के लगभग 130 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस सत्र में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को नशे एवं ड्रग्स के घातक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए सतर्क, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नशा-मुक्त, ऊर्जावान और खुशहाल जीवन जीने के लिए कई महत्वपूर्ण और प्रेरक सुझाव दिए।

समिति और विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक-दूसरे का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत समिति, कटक के अध्यक्ष श्री संतोष जी सिंघी ने विद्यार्थियों को अणुव्रत आंदोलन के उद्देश्यों, नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिचित कराया। उन्होंने विद्यालय की प्रिंसिपल एवं शिक्षकों के प्रति इस उपयोगी पहल को अपनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अणुव्रत समिति की ओर से विद्यालय के डीन एवं वाइस प्रिंसिपल का उत्तरीय ओढ़ाकर, अणुव्रत डायरी व कैलेंडर भेंट कर विशेष सम्मान किया गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य वक्ता सुश्री निहारिका सिंघी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने इस बहुउपयोगी एवं जागरूकता से भरपूर कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु अणुव्रत समिति, कटक के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अणुव्रत समिति, कटक के सभी सदस्यों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग रहा।

Why Wait… Let’s ELEVATE!

*” आओ ज़िंदगी की बात करें।”