प्रेस विज्ञप्ति
3D डेस्टिनेशन, पुणे में गूंजा ELEVATE का संदेश
पुणे, 18 जुलाई।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में आज 3D डेस्टिनेशन, मुकुंदनगर, पुणे में ELEVATE – Experience the Real High विषय पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन अणुव्रत समिति पुणे द्वारा किया गया। यह विशेष कार्यशाला SPCM & Associates के सदस्यों एवं सहयोगियों के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों एवं युवाओं ने जीवनभर नशामुक्त रहने तथा इस अभियान को अपने साथियों, परिवार एवं समाज तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम SPCM & Associates के संस्थापकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्था के अनेक गणमान्य सदस्य एवं युवा पेशेवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि (Distinguished Guest) श्री सुहास जी बोरा (Founder Member & Senior Partner, SPCM & Associates) की गरिमामयी उपस्थिति रही। ELEVATE के मुख्य वक्ताओं ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी सत्र से उपस्थित प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि का संचार किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि जीवन का वास्तविक “Real High” अनुशासन, सेवा, आत्मचेतना एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन में निहित है। उनके प्रभावशाली उद्बोधन के उपरांत आयोजकों द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट समन्वय एवं प्रभावशाली मंच संचालन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने भूरि-भूरि सराहना की।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति पुणे एवं SPCM & Associates के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों तथा ELEVATE टीम के सभी सदस्यों को उत्कृष्ट योगदान एवं नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में समर्पित प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।
ELEVATE टीम की ओर से मुख्य अतिथियों एवं सहयोगियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तथा युवाओं के हित में उनके अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी, प्रभावशाली एवं सफल रहा। सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने ELEVATE – Experience the Real High के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
Why Wait… Let’s ELEVATE!
“आओ ज़िंदगी की बात करें।”
SPECIAL WORKSHOP IN 3D DESTINATION,PUNE


