प्रेस विज्ञप्ति*
एमआईटी आईबी स्कूल, लोणी (पुणे) में गूंजा ELEVATE का संदेश
पुणे, 17 जुलाई। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में आज एमआईटी आईबी स्कूल, लोणी, पुणे में “ELEVATE – Experience the Real High” विषय पर एक विशेष युवा कार्यशाला का सफल आयोजन अणुव्रत समिति पुणे द्वारा किया गया। यह विशेष कार्यशाला विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित की गई, जहाँ उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने जीवनभर नशामुक्त रहने तथा इस अभियान को अपने साथियों, विद्यालयों, परिवार एवं समाज तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम एमआईटी आईबी स्कूल (विश्वशांति गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल) के प्रबंधन एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (Distinguished Guest) के रूप में सुश्री जया शाही (IBDP Coordinator) की गरिमामयी उपस्थिति रही। ELEVATE के मुख्य वक्ताओं ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी सत्र से उपस्थित विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि का संचार किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि जीवन का वास्तविक “Real High” किसी क्षणिक नशे में नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, आत्मचेतना एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने में निहित है।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट समन्वय एवं प्रभावशाली मंच संचालन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर अणुव्रत समिति पुणे एवं विद्यालय के प्रतिनिधियों तथा ELEVATE टीम के सभी सदस्यों को उत्कृष्ट योगदान एवं नशामुक्त समाज निर्माण की दिशा में समर्पित प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। ELEVATE टीम की ओर से मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन का अभिनंदन कर उनके अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी, प्रभावशाली एवं सफल रहा, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
Why Wait… Let’s ELEVATE!
“आओ ज़िंदगी की बात करें।”


