प्रेस विज्ञप्ति*
कॉरपोरेट जगत में गूंजा ELEVATE का संदेश, शेयर समाधान लिमिटेड में युवा जागरण सत्र का आयोजन
नई दिल्ली, 25 जून।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में कॉरपोरेट क्षेत्र के कामकाजी पेशेवरों को तनावमुक्त, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन-शैली से जोड़ने के लिए ‘ELEVATE – Experience the Real High’ अभियान के तहत एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायी सत्र दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 (B-19, LGF) स्थित प्रसिद्ध कॉरपोरेट कंपनी ‘शेयर समाधान लिमिटेड’ (BSE SME Listed Co) के कार्यालय में आयोजित हुआ।
यह कार्यक्रम शेयर समाधान लिमिटेड के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अभय चंडालिया जैन के विशेष सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सत्र में कंपनी के समस्त अधिकारी और स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ELEVATE के मुख्य वक्ता श्री विक्रम सेठिया ने अपने ओजस्वी और व्यावहारिक उद्बोधन से कॉरपोरेट जगत की चुनौतियों, काम के तनाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच आंतरिक खुशी व मानसिक संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए। उन्होंने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्थल पर उत्पादकता और जीवन की वास्तविक सफलता किसी भी प्रकार के कृत्रिम शॉर्टकट या व्यसनों में नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मचेतना और नशामुक्त जीवन में है। श्री सेठिया ने कॉरपोरेट टीम को हर प्रकार के नशे से दूर रहने तथा जीवन में वास्तविक “Real High” को अनुभव करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन पर अणुव्रत समिति नोएडा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कोचर एवं शेयर समाधान लिमिटेड के को-फाउंडर श्री अभय चंडालिया जैन ने मुख्य वक्ता श्री विक्रम सेठिया का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कॉरपोरेट जगत के युवाओं व कर्मचारियों के मानसिक व नैतिक उत्थान के लिए ELEVATE टीम द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की।
उपस्थित सभी कर्मचारियों ने इस अभियान के संदेश को आत्मसात करने और जीवन में हमेशा सकारात्मक व नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। यह सत्र कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए अत्यंत ऊर्जावान, व्यावहारिक और सफल रहा।
Why Wait… Let’s ELEVATE!
“आओ ज़िंदगी की बात करें।”


