Ask for HELP: +91 92208 71993 →

SPECIAL WORKSHOP IN GOVT ADARSH GIRLS SCHOOL

प्रेस विज्ञप्ति

दुर्ग के शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय में गूंजा ELEVATE का संदेश

दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम “ELEVATE – Experience the Real High” अभियान के तत्वावधान में आज शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग में “नशा-मुक्त युवा” विषय पर एक विशेष एवं प्रेरक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राओं के लिए आयोजित की गई, जिसमें लगभग 550 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मोटिवेशनल स्पीकर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी से लेकर मुख्य अतिथि बनने तक का सफर गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में हमेशा बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए सकारात्मक मार्ग चुनने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता ने नशे एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन का वास्तविक “Real High” अनुशासन, संयम, आत्मचेतना एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन में निहित है। सत्र अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त कीं और विषय को गहराई से समझा।

कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन एवं समन्वय संयोजकों द्वारा किया गया, जिसकी विद्यालय प्रशासन ने भूरि-भूरि सराहना की। मुख्य वक्ता ने राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनकर युवाओं को जागरूक करने का अवसर मिलने पर अपने गुरुओं एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने ELEVATE के इस संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Why Wait… Let’s ELEVATE!
“आओ ज़िंदगी की बात करें।”