प्रेस विज्ञप्ति
एनसीसी मुख्यालय, दिल्ली में गूंजा ELEVATE का संदेश
नई दिल्ली, 25 जून।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में आज एनसीसी मुख्यालय, रोहिणी, दिल्ली में ELEVATE – Experience the Real High विषय पर एक विशेष युवा जागरण कार्यशाला का सफल आयोजन अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली द्वारा किया गया। इस अवसर पर 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने जीवनभर नशामुक्त रहने तथा इस अभियान को अपने साथियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, परिवार एवं समाज तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम कर्नल गुरप्रीत सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 1 दिल्ली बटालियन NCC के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कर्नल मान सिंह सहित अनेक वरिष्ठ एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।
ELEVATE के मुख्य वक्ता श्री विक्रम सेठिया ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी सत्र से कैडेट्स में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवन-दृष्टि का संचार किया। उन्होंने युवाओं को बताया कि जीवन का वास्तविक “Real High” अनुशासन, सेवा, आत्मचेतना एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन में निहित है। उनके प्रभावशाली उद्बोधन के उपरांत कर्नल गुरप्रीत सिंह ने उन्हें स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उत्कृष्ट समन्वय एवं प्रभावशाली मंच संचालन डॉ. कमल जैन सेठिया द्वारा किया गया, जिसकी सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के अध्यक्ष श्री बाबूलाल गोलछा, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण बैद, श्री मनोज बर्मेचा, श्री कमल जैन बंगानी, श्री प्रकाश लालवानी, श्री यशवंत रामपुरिया, अणुव्रत समिति नोएडा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कोचर, श्री विनोद चोरड़िया सहित ELEVATE टीम के सभी सदस्यों को एनसीसी द्वारा प्रशंसा-पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ELEVATE टीम की ओर से कर्नल गुरप्रीत सिंह एवं कर्नल मान सिंह का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया तथा युवाओं के हित में उनके अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी, प्रभावशाली एवं सफल रहा। सभी कैडेट्स एवं उपस्थित अतिथियों ने ELEVATE – Experience the Real High के संदेश को देशभर के युवाओं तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
Why Wait… Let’s ELEVATE!
“आओ ज़िंदगी की बात करें।


